WhatsApp Group Join Now

क्या आप कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? (what is computer network in hindi), यह नेटवर्क कैसे काम करता है और कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार के बारे में जानते है? अगर आप नहीं जानते तो यह पोस्ट आपके लिए है। इस पोस्ट के माध्यम से हमने कंप्यूटर नेटवर्क क्या हैं और उनके कार्य और प्रकार बारे में विस्तार से बताया है।

आजके समय में हर कोई ब्यक्ति अलग अलग जगह में रहते हुए भी एक दूसरे के साथ communicate कर पा रहे हे। पहले ये बातचीत नहीं हो पाता था। आजके समय में ऐसा कोई ब्यक्ति नहीं हे जो internet इस्तेमाल नहीं करता हो।

सभी अपने दोस्तों और रिलेटिव्स के साथ अलग अलग जगह पर रहकर भी video calls, chat इत्यादि से communicate कर पाते हे। यह Computer network के कारण ही संभव हो पाया हे।

कंप्यूटर नेटवर्क में, node का मतलब किसी भी computer, printer, or other electronic device होता हे। ये सभी नोड एक दूसरे के बिच information लेनदेन करने में सक्षम होते है।

कई साल पहले भी सूचनाओं का लेन-देन होता था। लेकिन उस समय electronic media नहीं हुआ करता था। इसलिए सूचनाओं के एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में बहुत देर हो जाता था।

आज ये computer network की वजह से कम समय में information एक node से दूसरे node को भेजा जा सकता है। तो चलिए जानते हे की कंप्यूटर नेटवर्क क्या है?

कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? (What is computer network in hindi)

एक कंप्यूटर नेटवर्क computers, servers, and other devices का एक समूह है जो संसाधनों, डेटा और सूचनाओं को साझा करने के लिए एक दूसरे से जुड़े होते हैं। ये उपकरण cables, wireless signals या संचार के अन्य माध्यमों का उपयोग करके एक साथ जुड़े हुए हैं।

इस नेटवर्क में तार माध्यम में सूचना भेजने के लिए coaxial cable, twisted pair cable or fiber optics cable के माध्यम का उपयोग किया जाता है। Wireless माध्यम में डेटा संचारित करने के लिए Radio waves, infrared or Bluetooth devices का भी उपयोग किया जाता है। एक नेटवर्क कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संग्रह से बना होता है।

आप सभी के मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि सबसे पहला कंप्यूटर नेटवर्क कौन सा है। पहला कंप्यूटर नेटवर्क ARPANET है। ARPANET का full form Advanced Research Project Agency Network है।

कंप्यूटर नेटवर्क कैसे काम करता है?

कंप्यूटर नेटवर्क विभिन्न प्रकार के protocols and technologies का उपयोग करके उपकरणों के बीच संचार को सक्षम करके काम करते हैं। Network पर प्रत्येक डिवाइस को एक unique address assigned किया गया होता है, जिसे IP address के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग डिवाइस की पहचान करने और कनेक्शन स्थापित करने के लिए किया जाता है।

जब डेटा को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर भेजा जाता है, तो इसे छोटे packets में विभाजित किया जाता है। उसके बाद पूरे नेटवर्क में अपने destination तक पहुँचाया जाता है। इन packets को original data बनाने के लिए गंतव्य पर फिर से जोड़ा जाता है। किसी नेटवर्क में डेटा ट्रांसमिट करने की प्रक्रिया को data transfer के रूप में जाना जाता है।

कंप्यूटर नेटवर्क विभिन्न प्रकार के network topologies का भी उपयोग करते हैं, जो परिभाषित करता हैं कि डिवाइस एक दूसरे से कैसे जुड़े हैं। कुछ Important topology हे:

  1. Bus Topology: इसमें सभी डिवाइस एक ही केबल या bus से जुड़े होते हैं।
  2. Star Topology: इस टोपोलॉजी में सभी डिवाइस एक central hub या switch से जुड़े होते हैं।
  3. Ring Topology: इसमें सभी डिवाइस एक ring formation में जुड़े होते हैं, जिसमें प्रत्येक डिवाइस उसके आस-पास के दो डिवाइस से जुड़ा होता है।
  4. Mesh Topology: सभी डिवाइस पूरी तरह से interconnected network में एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार–(Types of computer network in hindi)

कंप्यूटर नेटवर्क विभिन्न प्रकार के होते हैं। मूल रूप से, इसे इसके भौगोलिक आकार के अनुसार classified किया गया है।

  • LAN (Local Area Network)
  • MAN (Metropolitan Area Network)
  • WAN (Wide Area Network)
  • PAN (Personal Area Network)
  • CAN (Campus Area Network)

LAN (Local Area Network)

Local area network आमतौर पर एक communication network होता है। इसको घरों, स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, भवनों और परिसरों जैसे छोटे क्षेत्र को इंटरनेट प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता हे। LAN लगभग 1 kilometer के अधिकतम क्षेत्र को cover कर सकता है। इस नेटवर्क के जरिए डेटा ट्रांसफर की स्पीड 100 से 1000 MBPs तक होती हे।

Local area network को कम्युनिकेशन के कई जगहों पर उपयोग किया जाता है। क्योंकि इसे maintain आसान है और इसमें इस्तेमाल होने बाले hardware device इतना महंगा नहीं होता। इस नेटवर्क में routers, switches, hubs, network adapters, and Ethernet cables का उपयोग किए जाता हे।

LAN कनेक्शन एक छोटे geographic area में बने होते हैं और सीमित संख्या में उपकरणों का उपयोग करते हैं। इस local area network में Bus, ring and star topologies का उपयोग किया जाता है।

WAN (Wide Area Network)

WAN का full form Wide Area Network होता है। LAN और MAN के बाद आने वाला नेटवर्क Wide Area Network है। एक wide area network सभी कंप्यूटरों को एक बड़े geographic area में जोड़ता है जिसमें एक क्षेत्र, एक देश या यहां तक कि पूरी दुनिया शामिल है। दूरी की कोई सीमा नहीं है। उपयोगकर्ता एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में अपने Data, image, voice, video or other information के लंबी दूरी के प्रसारण को साझा कर सकते हैं।

जो कंपनी WAN के माध्यम से internet यूजर को प्रदान करता हे उसे Network Service Provider कहते है। एक कंप्यूटर जो WAN से जुड़ता है, ज्यादातर public network का उपयोग करता है। जैसे radio waves, telephone lines or satellites.

WAN में डेटा ट्रांसफर की गति 10 से 20 Mbps होता है। यह एक बड़े geographical area को cover करता हैं। इसलिए LAN और MAN की तुलना में WAN में उच्च bandwidth होती है।

MAN (Metropolitan Area Network)

MAN का full form metropolitan area network है। इसका coverage क्षेत्र LAN से बड़ा और WAN से छोटा होता है। महंगी दर के कारण छोटे संगठन इसे  afford नहीं कर पाते हे । तो, यह नेटवर्क शहर के सभी छोटे संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को जोड़ता है।

ये नेटवर्क उनके लिए बनाया गया है जो high-speed data चाहते हैं। तो MAN स्थानीय टेलीफोन कंपनी नेटवर्क की तुलना में कम लागत और बेहतर दक्षता पर आवश्यक क्षमता प्रदान करता है। MAN की डेटा ट्रांसमिशन स्पीड 100 Mbps तक है।

इस नेटवर्क की रेंज 100 km है। MAN की data transfer rate और propagation delay मध्यम है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण telephone network है। वे शहर में ग्राहकों या केबल टीवी नेटवर्क को हाई-स्पीड DSL lines प्रदान करते हैं।

PAN (Personal Area Network)

Personal Area Network अन्य सभी नेटवर्कों से छोटा है। यह व्यक्ति की निजी चीज़ो को जोड़ने में सहायक होता है। जैसे कि कोई यूजर अपने घर में ही किसी printer, speaker or smartphone को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करते हे। यह Personal Area Network की वजह से संभव है।

इस तरह के नेटवर्क में डिवाइस 10 meters के दायरे में जुड़े रहते हैं। इसका मतलब है कि Personal Area Network की रेंज 10 meters है। इस नेटवर्क से जुड़े सभी डिवाइस एक छोटे से नेटवर्क एरिया में काम करते हैं। आमतौर पर इसमें wireless networks, Bluetooth and small-range infrared connectivity का इस्तेमाल किया जाता है।

इस Personal Area Network में 2 तरह के डिवाइस होते हैं। एक wireless device है जो Bluetooth , infrared और WIFI के आधार पर एक दूसरे से जुड़ते हैं। एक अन्य प्रकार की डिवाइस को wired device, कहा जाता है जो वायर कनेक्शन की मदद से जुड़ी होती हैं।

CAN (Campus Area Network)

किसी भी campus के भीतर, चाहे वह Hospital , School , College या Society हो, उनमें internet connection प्रदान करने को Campus Area Network कहलाता है। यह कनेक्शन किसी भी प्रकार का हो सकता है, चाहे वह LAN कनेक्शन हो या wireless connection.

Campus Area Network रेंज के मामलोंमें local area network से बड़ा होता हे लेकिन wide area network और metropolitan area network से छोटा है। CAN की भौगोलिक सीमा 1 km to 5 km होता है।

इसे भी पढ़ें

आखिर में क्या सीखे

एक computer network उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट एक्सेस प्रदान करने का एक माध्यम है। इसके कारण उपयोगकर्ता इंटरनेट की मूलभूत सेवाओं का उपयोग कर पाते हैं। उपयोगकर्ता की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग किया जाता है।

तो दोस्तों, इस लेख में कंप्यूटर नेटवर्क क्या है (what is computer network in Hindi) और इसका 5 महत्वपूर्ण प्रकारों के बारे में सारी जानकारी प्रदान किया गया है। हमें आसा है कि, आप इस नेटवर्क के विषय को समझ गए होंगे क्योंकि नेटवर्क के बारे में सभी को पता होना चाहिए। हम सभी नेटवर्क से घिरे हुए हैं।

आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको कैसा लगा comment box में जरूर बताएं। इससे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे।  इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Types of computer in hindi Previous post Top 9 Types of computer in hindi | कंप्यूटर के प्रकार
What is Input Device in hindi Next post इनपुट डिवाइस क्या है? (What is input device in Hindi) इसके प्रकार एवं उदाहरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *