WhatsApp Group Join Now

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है? यदि आप इस विषय की तलाश कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको computer hardware in hindi के बारे में विस्तार से सब कुछ मिल जाएगा। हमारे लिखा गया Fundamentals of Computer पोस्ट में हमने कंप्यूटर के बेसिक डिटेल्स के बारे में बताया हे। अगर आप उसे नहीं पढ़े हे तो उसे भी पढ़िए।

आमतौर पर एक कंप्यूटर 2 चीजों पर चलता है। एक है Software और दूसरा Hardware। यह दोनों एक दूसरे के ऊपर dependent होते हे। जिससे कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल अदि डिवाइस ठीक से चलते हे।

हार्डवेयर कहा जायेतो ये बहुत सारे छोटे छोटे components से बनाहुआ होता हे। जैसे एक इन्शान की सरीर में हात, पैर, नाक, कान अदि जैसे होते हे उसी प्रकार कंप्यूटर के अंदर बहुत सारे parts लगे होते हे और वो सभी अपना अपना कार्य करते हे।

आइए विस्तार से जानते हैं कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है और कंप्यूटर हार्डवेयर के प्रकार (Types of Computer Hardware in Hindi)

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है (Computer Hardware in Hindi)

कंप्यूटर हार्डवेयर एक ऐसी चीज है जिसको हम physically उपयोग कर सकते हैं। इसका मतलब हम इसे देख और छू सकते हैं। एक कंप्यूटर कई अलग-अलग Hardware components से बना हुआ होता है। इस कंप्यूटर हार्डवेयर में कई electrical, electronic and mechanical components शामिल हैं।

आप जिसमे इस लेख को पद रहे हे वो भी एक हार्डवेयर डिवाइस ही होगा। सच कहा जाये तो एक हार्डवेयर डिवाइस अपने आप किसी कार्य को नहीं कर सकता हे। उसके लिए software की जरूरत होती है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से हार्डवेयर को निर्देश देकर कार्य किया जाता है।

एक कंप्यूटर कई हार्डवेयर घटकों से बना होता है। आप सभी कंप्यूटर में  motherboard, monitor, cabinet, SMPS, storage device, graphics card, disk drive, mouse, keyboard, speaker आदि जैसे कई हार्डवेयर देखे होंगे। इन सभी डिवाइस को मिलाकर के एक पूर्ण कंप्यूटर बनता हे।

कुछ hardware devices को पहचानना आसान होता है, जैसे की माउस, कीबोर्ड और मॉनिटर। हालाँकि, कई अलग-अलग प्रकार के हार्डवेयर डिवाइस हैं। इस पाठ में, आप सीखेंगे कि विभिन्न हार्डवेयर डिवाइस को कैसे पहचाना जाए और वे कंप्यूटर में क्या करते हैं।

कंप्यूटर हार्डवेयर के प्रकार (Types of Computer Hardware in Hindi)

कंप्यूटर हार्डवेयर 2 प्रकार के है।

  • Internal Hardware
  • External Hardware

Internal Hardware Devices

कंप्यूटर के अंदर स्थापित Hardware उपकरणों को Internal hardware कहा जाता है। ये सभी hardware devices कंप्यूटर के Case या CPU के अंदर रहता हे। इन सभी हार्डवेयर डिवाइस को देखने के लिए कंप्यूटर को खोलना पड़ेगा। तो चलिए जानते हे की वो सभी internal hardware devices क्या क्या है। 

Motherboard

Motherboard कंप्यूटर के मुख्य हार्डवेयर भागों में से एक है। इसके अंदर बहुत सारे छोटे-छोटे components होते हैं, जैसे की resistors, transistors, coils आदि। विशेष रूप से, कंप्यूटर का motherboard कंप्यूटर में स्थापित सभी उपकरणों को नियंत्रित करता है।

साथ ही मदरबोर्ड के अंदर कई सारे तार होते हैं, जो हमें ठीक से दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए motherboard को PCB (printed circuit board) भी कहा जाता है। इस सर्किट से मदरबोर्ड में लगे सभी डिवाइस एक दूसरे से कम्यूनिकेट कर पाते हे।

मोठेर्बोर्ड में कई सारे ports और slots होते हे जिसमे कंप्यूटर में लगे external devices और Internal devices को कनेक्ट किया जाता हे। देखा जाये तो कंप्यूटर को इनपुट देना, प्रोसेस करना और आउटपुट निकलने तक का काम मोठेर्बोर्ड का ही होता हे।

Processor

Processor को कंप्यूटर का दिमाग माना जाता है क्योंकि यह पूरे कंप्यूटर को नियंत्रित करने का काम करता है। यह इनपुट निर्देशों को प्रोसेस करता है और परिणाम को आउटपुट में दिखाता है। यह कंप्यूटर का सबसे expansive भाग है और सबसे छोटा भी।

पहले प्रोसेसर अलग से आता था, लेकिन आज के लैपटॉप में यह मदरबोर्ड के साथ inbuilt होता है। इसलिए इस प्रोसेसर को onboard processor कहा जाता है। यह प्रोसेसर 3 प्रकार के होते हे।

  • Land Grid Array
  • Pin Grid Array
  • Ball Grid Array

Land Grid Array बाले processor में pin नहीं होता। यह जिस किसी motherboard में लगता हे उस motherboard में processor slot में पिन होता हे। Pin Grid Array Processor में पिन होता हे। Ball Grid Array प्रोसेसर में बहुत सरे बॉल होते हे। ये प्रोसेसर कंपनी से ही मोठेर्बोर्ड में फिट होक ही आता हे। इसे onboard प्रोसेसर भी कहते हे।

SMPS

SMPS को Switch Mode Power Supply कहा जाता है। इसका उपयोग Desktop पर Power supply के लिए किया जाता है। यह कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को जैसे motherboard, hard drive, DVD drive, keyboard, mouse, RAM अदि को जितने पावर चाहते हे उनको उतना प्रदान करता हे। SMPS 230V को 3V, 5V और 12V में परिवर्तित करता है और सभी डिवाइस को वोल्टेज प्रदान करता है।

यह एक electronic power supply system है जो विद्युत शक्ति को प्रभावी ढंग से स्थानांतरित करने के लिए एक स्विचिंग नियामक का उपयोग करती है। यह एक PSU (power supply unit) है और आमतौर पर यह AC current को DC में बदल कर कंप्यूटर को प्रदान करती हे।

RAM

RAM को Random-Access Memory कहा जाता हे। इसका उपयोग प्रोसेसिंग समय में निर्देश को स्टोर करने के लिए किया जाता है। RAM उस इंस्ट्रक्शन को कुछ समय के लिए स्टोर कर लेता है और जब उस प्रोसेस ख़तम हो जाता हे तब स्टोरेज के सभी instruction को delete कर देता हे। इसलिए इसे volatile memory कहा जाता है। जिसका अर्थ है कि डेटा या निर्देशों को स्थायी रूप से यह संग्रहीत नहीं करता है।

RAM को Primary मेमोरी भी कहते। जब आप अपना कंप्यूटर चालू करते हे तब ये अपने स्टोरेज में निर्देशों को स्टोर करता हे। जब आप कंप्यूटर को बंद कर देते हे तब ये उन निर्देशों को डिलीट कर देता हे।

आप सुने होंगे की अगर आपका कंप्यूटर slow चल रहा हे तो सभी computer experts यह बोलते हे की RAM बढ़ा लो। इसका कारण यह हे की CPU किसी कार्य को प्रोसेस करते समय में RAM का उपयोग करता हे। जिस सिस्टम में RAM की साइज अधिक होता हे, उस सिस्टम अधिक स्पीड में किसी कार्य को करता हे।

Hard Disk Drive

Hard drive एक storage device है। यह डाटा को लंबे समय तक स्टोर कर सकता है। इसलिए इसे non-volatile memory कहते हैं। Hard disk मेमोरी के साइज के अनुसार मार्केट में उपलब्ध होते है। आजकल hard drive का आकार और काम करने की गति बढ़ गई है। जिसे हम SSD (Solid State Drive) के नाम से जानते हे।

CD/DVD Drive

CD का Full from compact disc है। इसे read only memory भी कहते हैं। क्युकी इसमें अगर किसी डाटा को दाल दिया जाता हे तो उसे मिटा नहीं सकते हे। एक सीडी में 695 MB स्टोरेज कैपेसिटी होती है और एक डीवीडी ड्राइव में 4.7 GB स्टोरेज कैपेसिटी होती है। इसमें डिजिटल डाटा जैसे music, videos, photos and information को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

आजकल ज्यादा स्टोरेज वाले डिवाइस मार्केट में आने के कारण CD और DVD का इस्तेमाल बंद हो गया है।

Floppy Drive

Floppy disk एक प्रकार का magnetic storage device हे। इसे इस्तेमाल करने floppy drive की जरुरत पड़ती हे।

Floppy disk स्टोरेज डिवाइस का सबसे धीमा और सबसे छोटा रूप है। यह जानकारी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने और कम संख्या में फ़ाइलों का backup लेने का एक आसान तरीका प्रदान करता है। आजकल Floppy disk का प्रयोग नहीं किया जाता है।

Heatsink

Heatsink का उपयोग गर्मी को कम करने के लिए किया जाता है। एल्यूमीनियम से बना होता है। आमतौर पर कंप्यूटर में Heatsink को प्रोसेसर के ऊपर रखा जाता है, जो प्रोसेसर की गर्मी को कम कर सकता है और प्रोसेसर को ठीक से काम करने देता है। Heatsink को ठंडा रखने के लिए इसके ऊपर एक पंखा लगाया जाता है। इसे CPU fan कहा जाता है।

Graphics Card

Graphics card का उपयोग game खेलने, video editing, graphic design आदि के लिए किया जाता है। यह कंप्यूटर में PCI slot पर स्थापित किया होता है। ग्राफिक्स कार्ड वीडियो की quality को बढ़ाता है। इसको कंप्यूटर में लगाने से प्रोसेसर में पड़ने बाले वीडियो को क्लियर दिखने का काम ये अपने ऊपर ले लेता हे। जिससे प्रोसेसर के ऊपर ज्यादा work load नहीं पड़ता हे।

कंप्यूटर में ग्राफ़िक्स कार्ड लगाने का एक ही मकसद होता हे की किसी भी कार्य मॉनिटर में क्लियर तरीके से यूजर को दिखे।

External Hardware Devices

External hardware devices वे सभी होते हैं जिनका उपयोग कंप्यूटर के बाहरी भाग में किया जाता है। जिससे हम कंप्यूटर से लगे हुए देखते हे।

Keyboard

Keyboard एक इनपुट डिवाइस है। इसके द्वारा कम्प्यूटर के सभी लिखने बाले कार्य किया जाता हैं। पहले इसका उपयोग PS2 पोर्ट (Personal System) में किया जाता था। लेकिन अब इसका इनपुट कनेक्टर USB टाइप के साथ आता है। कीबोर्ड के अंदर एक motherboard भी होता है, जो keyboard के सभी buttons को अच्छे से काम करता है।

Mouse

Mouse भी एक इनपुट डिवाइस हे। इसको कंप्यूटर में pointing device के तोर पर इस्तेमाल किया जाता हे। माउस की मदत से कंप्यूटर में होने बाले किसी software या file को क्लिक करके खोल पाते हे। 

इसमें 3 बटन होते हैं। Left बॉटम की मदत से किसी फाइल को double click करके खोला जा सकता हे। Right बॉटम की मदत से फाइल की सभी जानकारी हासिल किया जा सकता हे। आखिर में बिच में होने बाले scroll बॉटम की मदत से किसी लम्बे पेज या साइट की स्क्रॉल करके पूरी तरीके से देख सकते हे।

Microphone

Microphone की मदत से किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग या बातचीत किया जा सकता हे। इसमें Voice को रिकॉर्ड किया जा सकता हे। यह भी एक इनपुट डिवाइस हे।

Speaker

Speakers का उपयोग संगीत सुनने के लिए किया जाता है। यह एक बाहरी हार्डवेयर डिवाइस कहलाता हे। यह एक आउटपुट डिवाइस भी है।

Scanner

एक दस्तावेज़ या चित्र को एक scanner के माध्यम से स्कैन करके कंप्यूटर में संग्रहीत किया जाता है। यह एक इनपुट डिवाइस है। किसी हार्ड कॉपी को डिजिटल तरीके scanner में स्कैन करके उसे कंप्यूटर में स्टोर किया जाता हे।

Printer

Printers का उपयोग कागज पर कुछ लिखे हुए चीज़ो को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर से प्रिंट निर्देश देने के बाद प्रिंट करने का काम प्रिंटर करता है। इसलिए इसे आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। प्रिंटर से जिस कागज का प्रिंट आउट निकलता है उसे hard copy कहा जाता है।

Monitor

मॉनिटर एक आउटपुट डिवाइस हे। इसमें कंप्यूटर में चल रहे सभी चीज़ दिखाई देता हे। इसमें कंप्यूटर के आउटपुट रिजल्ट दिखा ने के लिए इस्तेमाल होता हे।

Difference between Hardware & software in hindi

  • Computer hardware एक भौतिक घटक है जिसे उपयोगकर्ता भौतिक रूप से इंटरैक्ट कर सकता है। लेकिन software प्रोग्रामों का एक ऐसा समूह है जिससे उपयोगकर्ता शारीरिक रूप से इसके साथ इंटरैक्ट नहीं कर सकता है।
  • कंप्यूटर हार्डवेयर ना ही अकेले कंप्यूटर को चला सकता हे और ना ही सॉफ्टवेयर। अगर ये दोनों एक साथ चलेंगे तो कंप्यूटर ठीक से चल सकता हे। इसलिए कंप्यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों महत्वपूर्ण हे।
  • किसी हार्डवेयर उपकरणों को बनाने में एक बार के निवेश में 7 या 8 साल लग जाते हैं, लेकिन उतने साल के भीतर सॉफ्टवेयर कई बार अपग्रेड हो जाता है।
  • एक ही कंप्यूटर हार्डवेयर में अलग-अलग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करके अलग-अलग तरह के काम किए जा सकते हैं। जैसे Photoshop, Video Player, Office, Internet Browser आदि।
  • इसलिए कंप्यूटर में जितनी जरूरत हार्डवेयर की होती है उतनी ही जरूरत सॉफ्टवेयर की भी होती है।

आज क्या सीखा

इस Tutorial में हमने आपको Computer Hardware kya hai (What is computer hardware in hindi) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान किये हे। आशा करता हूँ की आपको Computer Hardware क्या है और इसके प्रकार के बारे में समझ में आया होगा।

अगर आपको यह आर्टिकल में किसि प्रकार की डाउट हे तो आप हमें बता सकते हे। उसका हल करने की हम पूर्ण प्रयास करेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूलिए।

इस लेख को अंत तक पढने के लिए शुक्रिया

What is Input Device in hindi Previous post इनपुट डिवाइस क्या है? (What is input device in Hindi) इसके प्रकार एवं उदाहरण
Characteristics of Computer in Hindi Next post 10 Characteristics of Computer in Hindi- कंप्यूटर की विशेषताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *